जप्त मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 81.10 ग्राम कीमत करीब 16 लाख रुपये
सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विगत 10 दिन में 4 बड़ी कार्रवाई
अंबिकापुर। नवा बिहान-नशा मुक्ति अभियान के तहत नशेड़ियों एवं नशे के सौदागरों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की कड़ी में सदर कोतवाली की नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 10 दिन के अंतराल में चार बड़ी कार्रवाई कर आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है। इसी क्रम में सरगुजा पुलिस के द्वारा पुनः एक बड़ी कार्रवाई करते हुये मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के अंतर्राज्यीय व्यापारी को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जो मादक पदार्थ ब्राउन शुगर का खपाने के उददेश्य से बांसबाड़ी अंबिकापुर के पास पहुंचा था। पुलिस मुखबिर के बताए हुलिया अनुसार पल्सर मोटरसाइकिल के साथ मौजूद संदेही राजू कुमार चन्द्रवंशी पिता नरेश राम (25) निवासी नगवा, थाना-जिला गढ़वा झारखण्ड को हिरासत में ली और उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 81.10 ग्राम कीमत करीब 16 लाख रुपये जप्त किया। मामले में पुलिस ने अपराध कमांक -272/22 धारा 21बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपित को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
पुलिस की हालिया कार्रवाई-
सरगुजा जिले में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज व पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के द्वारा चलाए जा रहे नवा बिहान-नशा मुक्ति अभियान के तहत 10 दिन के बीच चार बड़ी कार्रवाई हुई, जिसमें पुलिस टीम ने अंतर्राज्यीय तस्करों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
(1) थाना बतौली और कोतवाली अंबिकापुर में 21 एवं 23 मार्च को क्रमशः आरोपी छोटु व राहुल गुप्ता से नशीली कफ सिरप बरामद कर जेल भेजा गया।
(2) 28 मार्च को नशीली कफ सिरप में मुख्य सरगना अतिकुर रहमान निवासी गढ़वा झारखण्ड, केजीएन मेडिकल एंजेसी संचालक जो नशीली कफ सिरप का विक्रय सरगुजा, बिलासपुर संभाग में करता था उसे 125 नग कफ सिरप के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
(3) 29 मार्च को राजकिशोर गुप्ता पिता शिवनारायण गुप्ता निवासी देवीगंज रोड अंबिकापुर व विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 24.84 ग्राम, कीमत करीब पांच लाख रुपये का जप्त कर जेल भेजा गया है।
कार्यवाही में शामिल टीम- निरीक्षक भारद्वाज सिंह, निरीक्षक एलरिक लकड़ा, उप निरीक्षक प्रमोद पांडेय, सरफराज फिरदौसी, आरक्षक मंटू गुप्ता, कुन्दन सिंह, शिव राजवाड़े, सीनू फिरदौसी, अरविंद उपाध्याय, मनीष सिंह, अतुल सिंह, विमल कुमार, साहबाज अंसारी सकिय रहे।

Categorized in: