रायपुर । राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 104 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की गई है।

दरअसल 21 अप्रैल को रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान सी. पी.पी. पेट्रोलिंग में तैनात प्रधान आरक्षक स्नेही नेताम क्रमांक 736, आरक्षक विक्रम वर्मा, क्रमांक 1564, आरक्षक ललित सेन क्रमांक 1393 को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी बिना नंबर वाहन में अवैध रूप से शराब ले कर जा रहा है। सूचना पर मोहबा बाजार ओव्हर ब्रिज के पास आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम कान्हा देवर पिता हरिवंश देवर उम्र 23 साल पता आमानाका गुरुद्वारा के पास देवर बस्ती कुकुरबेडा थाना सरस्वती नगर रायपुर बताया। आरोपी के कब्जे से 104 नग देशी मसाला शराब जप्त कर थाना आमानाका अपराध क्रमांक 159/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

Categorized in: