कमलेश शर्मा – बैकुंठपुर : छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर के कोरिया स्थित क्वारेंटाइन सेंटर से भागकर पलामू पहुचे पांच श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इटकी के यक्ष्मा आरोग्यशाला में हुई सैंपल की जांच में गुरुवार को पांच पॉजिटिव पाये गये. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने की है. इनमें चार पुरुष (दो की उम्र 21-21 वर्ष, दो की उम्र 23-23 वर्ष) और एक महिला (30 वर्ष) है. चार पुरुषों में दो मनातू और दो नौडीहा के रहनेवाले हैं. वहीं महिला पाटन की रहनेवाली है.पलामू में कुल संक्रमितों की संख्या आठ हो गयी है. जानकारी के अनुसार, पॉजिटिव पाये गये लोग छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर के कोरिया स्थित क्वारेंटाइन सेंटर से भागकर आये थे. इनके साथ कुल 21 लोग भागे थे. पलामू पहुंचने पर जिला प्रशासन ने सभी को तुंबागड़ा स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था.

पलामू  में कोरोना के 5 पॉजिटिव केस मिले, सभी मरीज बिना लक्षण के

पलामू जिला के 5  प्रवासी मजदूर गुरुवार को कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो मुस्लिम और तीन हिंदू समुदाय से हैं। ये सब छत्तीसगढ़ जिला के कोरिया (बैकुंठपुर) से लौटे थे। इसमें दो पाटन थाना के नावाजयपुर, दो मनातू व एक पाटन प्रखंड क्षेत्र के हैं। पाए गए सभी सभी मजदूर बगैर लक्षण के हैं।  संदिग्ध होने के कारण जिला प्रशासन ने सभी मरीजों को कोविड केयर सेंटर में शुरुआत से ही भर्ती कर दिया था। इससे इन सभी मजदूरों का किसी भी पलामू वासी से संपर्क नहीं हो पाया है।

इसके साथ ही झारखंड में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 132 हो गयी है. 50 मरीज स्वस्थ हो गये, रिम्स से नौ को भेजा गया घरस्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुवार को कुल 1133 सैंपल की जांच हुई. इसमें 885 सरकारी लैब और 248 निजी लैब में जांच हुई. केवल पांच पॉजिटिव पाये गये.

Categorized in: