तखतपुर- जिला सहकारी बैंक के पास 2 लाख 30 हजार रूपए उठाईगिरी करने वाले गिरोह के एक नाबालिग आज बेमेतरा में 1.50लाख रूपए की उठाईगिरी करते हुए पकडा गया। बेमेतरापु लिस को उक्त आरोपी से इस संबंध में जब तखतपुर थाने में पूर्व में हुई उठाईगिरी के संबंध में पूछताछ की तो पता चला कि इसी गिरोह ने तखतपुर में भी तीन बुजूर्ग कृषकों को शिकार बनाया था ।
सूचना मिलने पर तखतपुर पुलिस आरोपी को लाने के लिए रवाना हो गई है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा में ईश्वरी वर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी निनवा थाना बेमेतरा जो कि हालर मिल का काम करता है कल जिला सहकारी बैंक के शाखा सिंघौरी से से 1 लाख 50 हजार रूपए निकालकर जैसे ही बाहर निकला तब बैंक के अंदर और बाहर उठाईगिरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य उस पर निगरानी करने लगे और जैसे ही बैंक के बाहर ईश्वरी वर्मा डिक्की में पैसे डालने की तैयारी कर रहा था तभी उसके हाथ से युवक कुशांत साहसी पिता दैनी साहसी निवासी कडिया थाना बोडा जिला राजगढ मध्यप्रदेश निवासी युवक बैग को छिनकर भागने लगा।

Categorized in: