चुनाव खत्म होते ही प्रतिदिन लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता त्रस्त

मनेंद्रगढ़ ! केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ रही महंगाई को लेकर गुरुवार को युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोल कर जेसीबी में बाइक लटका कर शहर में जुलूस निकालकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया ! कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष युवा नेता राजकुमार केसरवानी के नेतृत्व में किया गया ! इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब तक पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव थे तब तक महंगाई पर कुछ नियंत्रण दिखा जैसे ही चुनाव खत्म हुए और भाजपा सत्ता में आ गई वैसे ही लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने लगी! गैस के दाम में जहां 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया गया जिससे गैस के दाम बढ़कर 1050 रुपए हो गया ! वही 9 दिन से लगातार डीजल एवं पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं जिससे डीजल 100 रुपये प्रति लीटर पार कर गया वही पेट्रोल 108 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है ! अगर यही स्थिति रही तो पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी होती रही तो पेट्रोल 200 रुपए तक पहुंच जाएगा ! रोज-रोज की बढ़ रही महंगाई से आम जनता त्रस्त है! खाद्य तेल एवं खाद्य सामग्री सहित सब्जी भाजी के दाम आसमान छू रहे हैं जिससे गरीब तबके व मध्यमवर्गीय लोगों के सामने विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है उनका जीवन मुश्किलों भरा हो गया है ! युवा नेता श्री केसरवानी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है ! वर्ष 2014 में गैस के दाम जहां 410 रुपये प्रति सिलेंडर मिला करता था और पेट्रोल 55 रुपये प्रति लीटर मिलता था तब भाजपा के लोग महंगाई डायन कहकर महंगाई का विरोध कर रहे थे! लेकिन जब आज महंगाई दुगना से ज्यादा हो गई तो भाजपा के लोग महंगाई पर चुप्पी साधे हुए हैं अब उन्हें महंगाई डायन बहुत भा रही है ! महंगाई की अगर यही स्थिति रही तो लगातार डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ते रहे तो लोगों को अपने वाहनों में ताला लगा कर खड़ा करना पड़ेगा जिस तरह से जेसीबी में बाइक को लटका कर यह प्रदर्शित किया गया कि बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम से लोगों के सामने आगे यही स्थिति आने वाली है ! महिला कांग्रेस की महिलाओं ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई से उनके रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है ऐसी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा ! सरकार महंगाई पर अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हो रही है जबकि आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए ! महंगाई के विरोध में किए गए प्रदर्शन में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मखीजा, विधायक प्रतिनिधि बलबीर सिंह अरोड़ा, युवा कांग्रेस महासचिव हाफिज मेमन, पूर्व जनपद सदस्य रफीक मेमन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा, विष्णु दास, एल्डरमैन पार्षद राजा पांडे, एल्डरमैन पार्षद ज्योति मजूमदार, पूर्व पार्षद राखी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे !

Categorized in: