राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर 

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने और विद्युत विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। प्रार्थी संतोष यादव पिता रामनाथ यादव, उम्र 28 वर्ष, विद्युत वितरण केन्द्र शंकरगढ़ ने थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया।
प्रार्थी ने बताया कि मंगलवार की रात मनोहरपुर क्षेत्र में विद्युत फाल्ट की सूचना मिलने पर वह लाइन स्टाफ के साथ मरम्मत कार्य हेतु पहुंचे थे। लाइन स्टाफ सड़क किनारे कार्य कर रहा था और प्रार्थी अपने वाहन में रहकर उन्हें निर्देशित कर रहा था। उसी दौरान रात लगभग 10 बजे एक बोलेरो वाहन आकर रुका, जिससे आठ लोग उतरे और प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। हल्ला सुनकर लाइन स्टाफ बीच-बचाव के लिए आया, लेकिन आरोपियों की आक्रामकता जारी रही।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रार्थी को आरोपियों से छुड़ाया। घटना में प्रार्थी को चेहरे, माथे और कान के आसपास चोटें आईं, जिससे वह भयभीत होकर आगे का मरम्मत कार्य नहीं कर सका। आरोपियों की इस हरकत से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विवेचना के दौरान संलिप्त अन्य आरोपियों के नाम भी जोड़े और कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

Categorized in: