रायपुर/22अक्टूबर – छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सिहावा के विधायक रहे कांग्रेसी नेता माधव सिंह ध्रुव का आज निधन हो गया।

बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था।

बताया जा रहा है कि माधव सिंह को लो बीपी की शिकायत थी। जिसके कारण उनकी तबीयत ज्यादा ही बिगड़ गई थी। आज सुबह ही माधव सिंह ध्रुव का निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

Categorized in: