● पहली बार हवाई यात्रा का अवसर प्राप्त होने पर श्री लखमू नाग, कुमारी जानकी कश्यप सहित समस्त यात्री माननीय मुख्यमंत्री महोदय, छ.ग. शासन, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, बस्तर पुलिस एवं जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया गया।

● बस्तर पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग के कार्यक्रम के माध्यम से आगामी दिनों में बस्तर संभाग के अन्य जिलों के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के बालक-बालिकाओं को भी हवाई यात्रा का अवसर प्रदाय किया जावेगा।

बस्तर संभाग मुख्यालय, जगदलपुर से रायपुर आने-जाने के लिए एकमात्र सड़क यात्रा ही संभव था। बस्तर की जनता अब तक हवाई यात्रा सुविधा से वंचित थी। इस सुविधा के अभाव में बस्तर क्षेत्र की जनता को रायपुर, हैदराबाद शीघ्र पहुंचना संभव नहीं हो पाता था। हवाई यात्रा सुविधा उपलब्ध न होने से इस क्षेत्र की जनता को चिकित्सीय एवं अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। साथ ही बाहर से बस्तर में आने वाले आगन्तुकों के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इस महत्वपूर्ण विषय पर शासन के विशेष पहल एवं निर्णय के उपरान्त आज दिनांक 21.09.2020 को जगदलपुर से हवाई यात्रा का शुभारंभ हुआ।

बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से प्रथम हवाई यात्रा हेतु बस्तर के वनांचल क्षेत्र के रहने वाले श्री लखमू नाग, श्री ललित बघेल, कुमारी जानकी कश्यप, श्री सुखराम मण्डावी सहित 10 आदिवासी युवती एवं बुजुर्ग महिला/पुरूषों को बस्तर पुलिस/ जिला प्रशासन की ओर से आज दिनांक 21.09.2020 को जगदलपुर से रायपुर के लिए एवं दिनांक 22.09.2020 को रायपुर से जगदलपुर वापसी हवाई यात्रा हेतु प्रायोजन किया गया।

बस्तर पुलिस/ जिला प्रशासन द्वारा उक्त वनांचल क्षेत्र के 10 अतिथियों को रायपुर में रूकने के लिए रायपुर जिला पुलिस/ प्रशासन/निगम प्रशासन से संपर्क कर इंतजाम किया गया। दिनांक 21.09.2020 को उक्त 10 यात्रियों को बस्तर के जनप्रतिनिधियों के साथ श्री सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, श्री अमृत खलखो, आयुक्त, बस्तर संभाग, श्री रजत बंसल, कलेक्टर, जगदलपुर एवं श्री दीपक झा, पुलिस अधीक्षक बस्तर द्वारा शुभकामनाओं सहित रायपुर के लिए रवाना किया गया। उक्त वनांचल क्षेत्र के आदिवासी अतिथियों को पहली बार हवाई यात्रा की सुखद अनुभूति प्राप्त हुई। इस अनुभव के लिए श्री लखमू नाग, कुमारी जानकी कश्यप सहित सभी 10 वनांचल क्षेत्र के यात्रियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय, छत्तीसगढ़ शासन, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण तथा बस्तर पुलिस एवं जिला का आभार प्रकट किया गया।

बस्तर पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग के कार्यक्रम के माध्यम से आगामी दिनों में बस्तर संभाग के अन्य जिलों के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के बालक-बालिकाओं को भी हवाई यात्रा का अवसर प्रदाय किया जावेगा।

Categorized in: