अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। किसान विरोधी तीन काले कानून के खिलाफ मंगलवार को छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कोको पाढ़ी जी के निर्देशानुसार बलरामपुर युवा कांग्रेस के नेतृत्व में ताली-थाली बजाकर ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों के सम्मान में कुसमी नगर में धरना प्रदर्शन किया गया।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कुसमी के हृदय स्थल शिव चौक से स्थानीय बस स्टैंड तक ट्रैक्टर में सवार होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक सभा का आयोजन कर केंद्र सरकार की गलत नीतियों को बता कर किसानो के साथ हो रहे अन्याय की ओर पहल किया. सभा को युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने संबोधित कर केंद्र सरकार की गलत नीतियों पर विरोध जाहिर किया यहां से सभी पुनः शिव चौक होते हुए स्कूल रोड की ओर रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया.

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजस्सम नजर, नप अध्यक्ष गोवर्धन, पूर्व नप अध्यक्ष व एल्डरमैन विनोद राम, पार्षद क्षत्रपति प्रजापति, वाहिद अली, ललित निकुंज, सेवा दल संगठक फरीद खान, मन्नान खान, डॉ इमरान, श्रवण गुप्ता, युकां प्रदेश सचिव पूर्णिमा सेमरिया, युकां सामरी अध्यक्ष नीरज तिवारी, युकां जिला महासचिव मुदस्सिर इराकी, युकां सामरी उपाध्यक्ष सोनू अली, युकां सामरी महासचिव सैफ अली, सद्दाम खान, युकां ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता पर्व विधानसभा अध्यक्ष अविनाश सोनवानी, युवा कांग्रेस विधानसभा संयोजक रवि सोनी,अंकुर गुप्ता , मोहसिन अंसारी ब्लॉक अध्यक्ष चांदो, सुहैल(भोलू), अफ़रोज़ (राजू),सलमान खान युवा कांग्रेस संयोजक, इमरोज अंसारी,संदीप मिंज ब्लॉक संयोजक,धर्मेंद्र खाखा ब्लॉक संयोजक,आशिक, मोबिन साबरी ब्लॉक उपाध्यक्ष, सोनू, छोटू, मेघनाथ मिंज, ललित सुमन,शाकिब मदगुरी आदि युवा कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Categorized in: