बलरामपुर राजेन्द्र ठाकुर- बलरामपुर जिले में कबाड़ीयो ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है। बलरामपुर मुख्यालय में पुलिस ने कबाड़ीयो के मकानों में धावा बोल दिया। बलरामपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र उके ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि जोगी पेट्रोल पंप के सामने किराए के मकान में चोरी का सामान खरीदा जा रहा है। पुलिस ने सूचना पाते ही सूचना के आधार पर कबाड़ीयो जगह पर दबिश दी दबिश के दौरान पुलिस को स्टील के बर्तन जैसे थाली, गंजी गिलास जग, टीवीएस मोटरसाइकिल हीरो कंपनी की स्कूटी 5 नग चालू हालत में साइकिल,कटे हुए साइकिल के पार्ट्स,12 बोल्ट की बैटरियां, लोहे के स्क्रैप के साथ जिसकी कीमत ₹1 लाख 25 हजार कीमत का जप्त करते हुए। 1109 ट्रक क्रमांक यूपी 64 एच 1910 जिसकी कीमत ₹6 लाख 25 हजार को जप्त करते हुए दो आरोपी सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता एवं राम राजपाल को गिरफ्तार किया है। बलरामपुर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की है इस कार्यवाही में बलरामपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र ओके आरक्षक संजय साहु ,जनार्दन तिवारी महिला आरक्षक सावित्री सोनहा का अहम योगदान रहा है।

Categorized in: