राजेंद्र ठाकुर /राजू बलरामपुर –बलरामपुर जिला चिकित्सालय में आज डॉ राजीव तिवारी अस्थि रोग विशेषज्ञ की टीम ने 80 वर्षीय बुजुर्ग के कूल्हे का सफल ऑपरेशन किया है। जहां दूसरे प्रदेश के डॉक्टरों ने 80 वर्षीय बुजुर्ग का ऑपरेशन करने से मना कर दिया था। वही बलरामपुर अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव तिवारी ने बताया कि रामकेश साव जो झारखंड निवासी हैं और 3 माह पहले गिरने से कूल्हे की हड्डी टूट गया था। उम्र ज्यादा होने की वजह से झारखण्ड के डालटेनगंज एवं रांची जैसे बड़े शहरों में डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया था साथ ही बुजुर्ग को ब्लड प्रेशर की बीमारी थी जिसका बुजुर्ग के द्वारा जड़ी बूटी से इलाज कराया जा रहा था। डॉ राजीव तिवारी ने बताया कि मरीज को देखने के पश्चात भेषज रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रवि शंकर भगत, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉक्टर कृष्णा चैतन्य की सलाह के पश्चात आज कूल्हे का प्रत्यारोपण का ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया। जहां आज दिनांक मंगलवार को लगभग 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद ऑपरेशन सफल किया गया। बलरामपुर जिला हॉस्पिटल बनने के बाद पूर्व में जिला हॉस्पिटल को रेफर हॉस्पिटल के रूप से जाना जाता था। लेकिन विशेषज्ञों की आ जाने की वजह से अब जिला हॉस्पिटल में कई ऐसे बड़े बड़े रोगों का इलाज एवम ऑपरेशन संभव हो पाया है। जिसके लिए लोगों को बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता था। इससे पहले भी डॉक्टरों की टीम ने कई सफल ऑपरेशन करने में भी सफलता हासिल की है। खुद अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव तिवारी ने पिछले 1 सालों में लगभग 350 से ज्यादा मेजर ऑपरेशन कर चुके हैं ।ऑपरेशन के साथ-साथ जिला चिकित्सालय की व्यवस्था को सुधारने में भी युवा वर्ग के डॉक्टरों अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। आज बुजुर्ग के ऑपरेशन के दौरान डॉ. राजीव तिवारी के साथ डॉ. कृष्ण चैतन्य, ओटी टेक्निसिया सुनील, उदय,बालकृष्ण,विवेक तिवारी स्टाफ नर्स राजन तिर्की, नीतू की टीम ने मिलकर लगभग 3 घंटे में बुजुर्ग का सफल ऑपरेशन किया।

Categorized in: