बलरामपुर छठ महापर्व के तीसरे दिन आज बलरामपुर के सेंदूर नदी घाट पर सैकड़ों छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया।
बलरामपुर के नागरिकों में छठ व्रत के प्रति गजब का उत्साह देखा गया। छठ पूजा समिति के द्वारा कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुये समस्त व्यवस्था किया है। समिति के पंडाल में व्रतियों के लिये पूजन सामग्री, प्रसाद, दूध, फल, मास्क एवं सेनिटाइजर आदि की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।

काशी के ब्राह्मणों के द्वारा हुई दिव्य गंगा आरती

छठ पूजा समिति द्वारा इस वर्ष आयोजन को और भव्य रूप देते हुये काशी के ब्राह्मण मंडली के द्वारा दशाश्वमेध घाट की भांति सेंदूर नदी घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया, जो कि आज आकर्षण रहा। गंगा आरती करने के लिए दशाश्वमेध घाट काशी के ब्राह्मण मंडली को विशेष रूप से पहुचे

Categorized in: