राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी बलरामपुर जिले में विश्व टीबी दिवस 24 मार्च को मनाया गया, वहीं रैली निकालकर टीबी रोग के बारे में आम जन मानस को जागरूक किया गया एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन कर टीबी रोग पर चर्चा करते हुए 2025 तक टीबी मुक्त बलरामपुर बनाने हेतु शपथ लिया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, हेल्थ एण्ड वेलनेस केन्द्र में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एमओटीसी, डीटीसी के समस्त कर्मचारी / अधिकारी मौजूद रहे जिले के सभी | विकासखण्डों, जिला जेल एवं विकासखण्ड वाड्रफनगर स्थित वृद्धा आश्रम में भी टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए टीबी मुक्त बलरामपुर बनाने हेतु शपथ लिया गया। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बसंत कुमार सिंह के द्वारा 2025 तक टीबी मुक्त बनाने कि दिशा में 21 दिवसीय कार्यक्रम के बारे में चर्चा किया गया।

Categorized in: