0 ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने की चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग

0 गृहमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री सहित विभागीय अफसरों को पत्र

बलंग – बलंगी चौकी प्रभारी की कारगुजारियों से परेशान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने चौकी प्रभारी पर अपराधियो को संरक्षण देने व अवैध कारोबार में संलिप्तता सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत राज्य के गृहमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री व पुलिस विभाग के आला अफसरों से करते हुए कार्रवाई व प्रभारी को हटाने की मांग की है। करीब दर्जन भर गांव के सरपंच, उपसरपंच व ग्रामीणों ने स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम को अपने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सोपते हुए चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफा पर जो आरोप लगाए है वो बेहद गंभीर है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे है। आम आदमी से बेहतर संबंध स्थापित करने व अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ अपराधियो पर पुलिसिया कार्रवाई की बात करने का दम भरने वाली पुलिस अगर खुद अपराधियो से हाथ मिलाकर अपनी जेब गर्म करने में लग जाय तो उस क्षेत्र का हाल क्या होगा यह आसानी से समझा जा सकता है। बलंगी चौकी क्षेत्र के परेशान ग्रामीण जन प्रतिनिधियों ने चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफा पर आरोप लगाया है कि इनके द्वारा क्षेत्र में असमाजिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इनके संरक्षण में बड़े पैमाने पर अन्य राज्यो से अंग्रेजी शराब लाकर स्थानीय स्तर सहित आस पास के क्षेत्र में खपाया जा रहा है। सुविधा शुल्क लेकर अन्तराजीय जुआं रकसगंडा जल प्रपात के प्रांगण में खिलाया जा रहा है। जहां बाहर से बड़े पैमाने पर जुआड़ी पहुंचते है और लाखों के दांव प्रतिदिन लगाए जाते है। वहीं पुलिस चौकी बलंगी बैरियर पर क्षेत्र की जनता से चेकिंग के नाम पर दो से तीन सौ रूपये प्रति वाहन बिना किसी रशिद दिये चालान करने की धमकी दे कर वसुला जाता है। सीमा से लगे म०प्र० के राज्य से चोरों द्वारा चोरी का सामान अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है। यही नही बलगी चौकी अंतर्गत ग्राम तुगंवा में मोटर चोरी करने वाले चोरों द्वारा चोरी कबुल करने के बाद भी चोरी के मामले में कोई कार्रवाई नहीं किया गया, बल्कि अपनी जेब गर्म कर चोरी के धारा की जगह आरोपी के खिलाफ 151 की कार्रवाई कर चालान किया गया है। क्षेत्र में अवैध अन्तरराजीय शराब एवं गांजा का कारोबार फल-फूल रहा है। चौकी प्रभारी की कारगुजारियों से परेशान क्षेत्र के लोगों द्वारा शिकायत करने पर प्रभारी अपना सीना चौड़ा करते हुए बोलते है कि जहां शिकायत करना है कर लो मेरी सरकार है कोई मेरा कुछ नहीं बिगड़ पायेगा। अगर शिकायत करोंगे तो ऐसे केश में फसाउंगा की कभी जमानत नहीं हो पाएगी। परेशान क्षेत्र के ग्रामीण जन प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से उक्त चौकी प्रभारी पर कार्रवाई व क्षेत्र में शांति व्यस्था कायम रखने के लिये तत्काल स्तानांतरण कर अन्यंत्र भेजे जाने की गुजारिश की है। उक्त आवेदन पुलिस अधिक्षक जिला बलरामपुर, पुलिस महानिरिक्षक सरगुजा रेंज अम्बिकापुर एवं राज्य के गृह मंत्री को भी भेजा गया है। ज्ञापन सौपने वालो में ग्राम पंचायत जोगियानी ग्राम पंचायत हरदी बहरा ग्राम पंचायत मझौली ग्रामपंचायत तुगवां ग्राम पंचायत बेबदी ग्राम पंचायत करी ग्राम पंचायत थोरफा सहित अन्य गांवों के सरपंच, उपसरपंच व अन्य ग्रामीण जनप्रतिनिधि शामिल है।

Categorized in: