देश के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में जिन 3 मॉडल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है उसमें हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टाटा नेक्सन और किआ सेल्टोस शामिल हैं। इन सभी की एक्स-शोरूम कीमतें लगभग 10 लाख रुपए के आसपास शुरू होती हैं। सिर्फ टाटा नेक्सन की कीमत इनसे कम है। कुल मिलाकर ये सभी मॉडल काफी महंगे हैं। ऐसे में आप इन्हें खरीदना चाहते हैं, लेकिन जेब इस बात की इजाजत नहीं देती। तब आप इन SUVs को मंथली EMI पर भी खरीद सकते हैं। हम यहां पर इन सभी SUVs के डाउन पेमेंट से लेकर EMI का ऑप्शन बता रहे हैं।

हम आपको हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टाटा नेक्सन और किआ सेल्टोस के बेस वैरिएंट की EMI का सारा कैलकुलेशन बता रहे हैं। यानी इनके बेस वैरिएंट को खरीदने के लिए कितना डाउन पेमेंट करना होगा। कितने लोन की जरूरत होगी। उस लोन पर कितने इंटरेस्ट देना होगा। सबसे जरूरी कि इस लोन पर कितनी EMI चुकानी होंगी। तो चलिए जल्दी से इस सारे गणित को समझते हैं।

आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कार पर लोन उसकी एक्स-शोरूम कीमत पर मिलेगा। RTO रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस के कीमत आपको जेब से देनी होगी। हम यहां पर 8% और 9% के इंटरेस्ट रेट पर लोन को 5, 6 या 7 साल के टेन्योर के लिए लेते हैं, तब कितनी EMI बनेगी, इस बात को ग्राफिक के जरिए समझ सकते हैं।

 

Categorized in: