रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- कन्हर नदी के घाट को बनारस के अस्सी घाट के समान स्वरूप दिया जाएगा एवं  शिव मंदिर से राम मंदिर तक घाट की सजावट की जाएगी ये बातें विधायक बृहस्पत सिंह ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं एसडीओ के साथ कन्हर के घाटों निरीक्षण करने के दौरान कही।

                                           कन्हर घाट का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक बृहस्पत सिंह ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता उमाशंकर राम एवं एसडीओ संजय गायकर को निर्देशित किया कि शिव मंदिर घाट से राम मंदिर घाट तक बनारस के अस्सी घाट के समान स्वरूप देने के लिए पार्ट पार्ट में कार्य योजना तैयार करके कार्य करें। श्री सिंह ने कहा कि शिव मंदिर घाट से राम मंदिर घाट तक सुंदर स्वरूप दिया जाएगा जो झारखंड से कन्हर पुल के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रवेश करते ही लोगों को दिखेगा।श्री  सिंह ने कहा कि कन्हर हम लोगों के लिए गंगा नदी के समान है इसे स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेवारी है इसे स्वच्छ रखने के साथ-साथ इस के घाटों को सुंदर बनाने का भी कार्य जल्द किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता उमाशंकर राम ने कहा कि पार्ट पार्ट में घाट को बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। इस दौरान सीएमओ सुमित मेहता, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव प्रतीक सिंह, विकास गुप्ता, विकास दुबे कौशल जायसवाल,अमृत जायसवाल, निशा चौबे उपस्थित थे।

कन्हर पुल से दिखेगा कन्हर घाट का सुंदर नजारा- विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि कन्हर पुल से कन्हर घाट का  सुंदर नजारा दिखेगा साथ ही साथ हम इसे ऐसा स्वरूप प्रदान करेंगे कि लोग दूर दूर से देखने घाट आएंगे। राम मंदिर घाट से शिव मंदिर घाट तक बेहतरीन लाइटिंग व्यवस्था भी करवाई जाएगी।

Categorized in: