रायपुर – 08 नवम्बर – आज राजधानी रायपुर शहर की आवासीय कॉलोनी परिसर में निवासरत बच्चों ने गो ग्रीन संस्था के बैनर तले आवासीय परिसर के सामने रैली निकाली एवं इस वर्ष प्रकाश पर्व दिवाली को पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त तरीके से मनाने एवं दिवाली पर फटाके नहीं फोड़कर शहर को ध्वनि एवं धुँआ प्रदूषण से राहत दिलवाने का प्रण नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को कारगर तरीके से राजधानी शहर में जनहित में जनस्वास्थ्यसुरक्षा की दृष्टि से रोकने निरंतर जारी प्रशासनिक अभियान में भागीदारी दर्ज करवाने लिया. गो ग्रीन संस्था के पदाधिकारियों के अनुरोध पर रायपुर शहर के प्रथम नागरिक महापौर श्री एजाज ढेबर एवं नगर निगम सभापति श्री प्रमोद दुबे ने वहां पहुँचकर आवासीय कॉलोनी परिसर के निवासी बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर मुख्य मार्ग के लिए रवाना किया. महापौर श्री ढेबर एवं सभापति श्री दुबे ने बच्चों द्वारा इस वर्ष दिवाली पर्व को प्रदूषण से मुक्त पर्व के रूप में मनाने एवं फटाके नहीं फोड़ने के प्रण को कोविड 19 के वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने की दृष्टि से सराहनीय एवं अनुकरणीय संकल्प निरुपित किया एवं गो ग्रीन संस्था की ओर से सभी नागरिकों से इस वर्ष नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार की राजधानी रायपुर शहर में जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से कारगर रोकथाम करने प्रदूषण मुक्त दिवाली पर्व मनाने एवं प्रशासन के जनस्वास्थ्य हितकारी अभियान में नगर हित में भागीदारी दर्ज करवाने का अनुरोध किया.

Categorized in: