लखनपुर दिनेश बारी- लखनपुर निवासी युवती का फेसबुक आईडी हैक कर अश्लील फोटो भेज ब्लैक मेल करने वाले अज्ञात युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत लखनपुर निवासी 18 वर्षिय युवती के फेस बुक आईडी हैक कर अश्लील फोटो भेजकर ब्लेक मेल करने का मामला प्रकाश में आया है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर निवासी 18 वर्षिय युवती का फेस बुक आईडी 15 नवम्बर को अज्ञात युवक के द्वारा हैक कर अश्लील फोटो भेजकर ब्लैक मेल कर रहा था युवती के विरोध करने पर युवक के द्वारा अश्लील फ़ोटो वायरल करने की धमकी देने लगा 19 नवम्बर को युवती लखनपुर थाने पहुच युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया है लखनपुर पुलिस आईपीसी धारा 509 आई टी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

Categorized in: