0 अस्पताल प्रबंधन ने कराया एफआईआर

0 जांच में हुआ खुलासा

सूरजपुर। यहां जिला चिकित्सालय में चल रहे एनएचएम भर्ती में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाना महंगा पड़ गया है। अस्पताल प्रबंधन ने ऐसे फर्जी प्रमाण पत्र वालो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ जारी करने वाली संस्था के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए पत्र लिख दिया है। अब तक करीब 36 ऐसे अभ्यर्थी सामने आए है जिनके प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए है। यहां जिला चिकित्सालय इन दिनों भर्ती प्रक्रिया को लेकर सुर्खियों में है। अस्पताल प्रबंधन पर नियुक्ति को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े किए जा रहे है। इस समूचे मामले को कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने बेहद गम्भीरता से लिया था और अस्पताल प्रबंधन को जांच कर पारदर्शिता के साथ नियुक्ति के आदेश दिए थे। इस आदेश पर सीएचएमओ डॉ आरएस सिंह ने उस समय परीक्षा रद्द करते हुए जिस अनुभव प्रमाण पत्रों पर सवाल उठ रहे थे उसके जांच का निर्णय लिया था। जांच के बाद अब जो स्थिति सामने आई है वह बेहद चौकाने वाली है।
0 संस्थाओं के पंजीयन निरस्त करने हेतु लिखा पत्र 

सीएचएमओ डॉ आरएस सिंह ने बताया कि जांच में 36 अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए है। जिनके खिलाफ एफआईआर कराई जा रही है। डा सिंह ने बताया कि उन संस्थाओं के खिलाफ भी कार्रवाई व पंजीयन निरस्त करने के लिए लिखा जा रहा है जिनके द्वारा उक्त प्रमाण पत्र जारी किया गया है। जहाँ तक सवाल आगे नियुक्ति प्रक्रिया की है तो इस सम्बंध में गठित कमेटी की बैठक आहूत की गई है जिसमें निर्णय लिया जाएगा कि आगे क्या और कैसे होगा..? ज्ञात हो एनएचएम के 13 तरह के 78 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए थे।जिसमें भरे गए आवेदनों में कुछ लोगो ने मितानिन के अनुभव प्रमाण पत्र लगाए थे,जिस पर सन्देह व्यक्त किया गया था और जांच के बाद अब सन्देह सही निकले है।

0 इनके  प्रमाण पत्र पाए गए है फर्जी 
जांच में जिनके प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए है।उनके नाम अनुराधा कुशवाहा, तृप्ति कुशवाहा, रंजना कुशवाहा, प्रिया साहू, शिप्रा शर्मा, सोनाली गुप्ता, प्रिया तिर्की, सुशीला राजवाडे, आरती साहू, पुष्पा, प्रति दुबे, रेखा, बबली, नीलिमा, प्रियंका गुप्ता, संगीता, फूलकुमारी, प्रियंका सिंह, पूजा साहू, रंजना कुशवाहा, प्रियंका सिंह, विनीता, हर्षवती, रेशमी राजवाडे, ज्योति पैकरा, आशा देवांगन, पुनिया, मंजू सिंह, आस्था पटेल, रोहणी सिंह, हर्षवती सिंह, पूजा कुशवाहा, बरखा रानी, साधना, सोनी सिंह, सुशीला सिंह बताये गए है।

Categorized in: