बलरामपुर जिले के प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति गिरवारगंज के संचालक सदस्य सूची को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है वही गिरवारगंज महेशपुर के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सदस्य की सूचियों में कई मृत व्यक्तियों के नाम दर्ज कर सूची प्रकाशन किया गया है वह है ग्रामीणों ने यह भी बताया है कि वैधानिक संचालक सदस्य का नियुक्ति मे काफी गड़बड़ियां हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व समिति संचालक सदस्य का चुनाव किया गया है वही ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई सदस्य दूसरे स्टेट एवं नगर पालिका में निवासरत लोगों का मतदाता सूची में नाम दर्ज है और फर्जी तरीके से सूची तैयार किया गया है वह गिरवारगंज समिति के लोगों ने आरोप लगाया है कि इस समिति में अगर जांच होती है तो फर्जीवाड़ा का भंडारा है वहीं इसका शिकायत सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजुर ने कुछ दिन पूर्व ही ज्ञापन के माध्यम से प्रबंधक संचालक जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित बलरामपुर को इस गड़बड़ियां को लेकर अवगत भी कराया है लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कदम विभाग की ओर से नहीं उठाया गया और वहीं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है अगर इसमें किसी प्रकार की जांच के उपरांत कार्रवाई नहीं होती है तो ग्रामीणों का आक्रोश विकराल रूप धारण कर सकता है।

Categorized in: