राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर 

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पर बच्चे के साथ मारपीट व गाली-गलौज का आरोप तूल पकड़ता जा रहा है। बीते 24 अगस्त को क्रिकेट खेलते समय गेंद स्कूल परिसर में जाने पर बच्चा उसे लेने पहुंचे था। आरोप है कि इस दौरान प्राचार्य ने गाली-गलौज कर एक बच्चे से मारपीट भी की। अभिभावकों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
मामले को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री परमानंद कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच व कार्यवाही की मांग की।

Categorized in: