रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- बलरामपुर रामानुजगंज जिला प्रशासन की मुस्तैदी एवं नागरिकों धैर्य व सहयोग से बलरामपुर रामानुजगंज जिला कोरेना के खिलाफ जंग में अब तक बचा रहा परंतु रामानुजगंज से महज 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित झारखंड के गढ़वा जिला में बुधवार की देर शाम झारखंड प्रशासन के पुष्ट आंकड़े में एक ही दिन में 18 नए मरीज बढ़े वही इस प्रकार गढ़वा जिला में कुल 47 मरीज कोरेना पॉजिटिव पाए गए हैं ऐसे में गढ़वा एवं आसपास गांव तक गिट्टी लोड हाईवा वाहनों छड़ सीमेंट एवं अन्य समान का जाना खतरनाक साबित हो सकता है तत्काल इस ओर जिला प्रशासन को संज्ञान लेने की आवश्यकता है।                      

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम झारखंड शासन के द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि एक ही दिन में कोरेना के अट्ठारह पॉजिटिव मरीज गढ़वा जिले में मिले हैं इनमें सदर प्रखंड कोरवाडीह 15 विशुनपुरा प्रखंड के पिपरी के दो तथा मझिआंव प्रखंड के तड़हे का एक व्यक्ति शामिल है। गढ़वा जिले में एक ही दिन में 18 कोरेना पॉजिटिव मरीज मिलना बलरामपुर रामानुजगंज जिला के लिए चिंता का विषय है जो 18 मरीज पॉजिटिव आए हैं सभी प्रवासी मजदूर हैं जो महाराष्ट्र व दिल्ली से लौटे हैं। झारखंड का गढ़वा जिला  हॉटस्पॉट बन गया है। जिला प्रशासन एवं नागरिकों के लिए चुनौती- जिस प्रकार से गढ़वा जिला में 47 कोरेना पॉजिटिव मरीज मिले हैं यह बलरामपुर रामानुजगंज जिला प्रशासन के लिए नई चुनौती बनकर उभरा है वहीं अब नागरिकों की भी जिम्मेवारी अहम हो जाती है। क्योंकि गढ़वा जिला का रामानुजगंज क्षेत्र से प्रतिदिन लोगों का आना जाना लगा रहता है ऐसे में नागरिकों को भी धैर्य संयम एवं प्रशासन के सहयोग करने की आवश्यकता है। स्थानीय नागरिकों को प्रशासन से लुका छुपी का खेल खेलना पड़ सकता है महंगा। प्रशासन एवं नागरिकों के लिए शुरू हुआ चुनौती का समय- गढ़वा जिला में कोरेना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 47 पहुंचने से अब प्रशासन एवं नागरिकों के लिए भी चुनौती का समय शुरू हो गया है प्रशासन को जहां रामानुजगंज होकर गढ़वा जिला के विभिन्न गांव तक जाने वाली गाड़ियों पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है तो वही नागरिकों को भी धैर्य, संयम एवं प्रशासन का सहयोग करने की आवश्यकता है। झारखंड के व्यापारी एवं ग्राहक लुक छिप कर पहुंच रहे हैं रामानुजगंज- कुछ दिनों से प्रतिदिन झारखंड के ग्राहक सामान खरीदने आ रहे हैं एवं गढ़वा के बड़े व्यापारी जो रामानुजगंज में सामान देते हैं वे यहां कलेक्शन में लुक छिप कर पहुंच रहे हैं जो खतरनाक साबित हो सकता है इससे स्थानीय नागरिकों की सजगता ही बचा सकती है।

Categorized in: