महंगई (मिथलेश जायसवाल)- सरगुजा में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसको मद्देनजर बीती रात स्वास्थ्य विभाग रायपुर द्वारा सरगुजा जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि की गई है, जिसमें तीन कोरोना पॉजिटिव उदयपुर जनपद पंचायत के सलका ग्राम पंचायत में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे गए लोकल प्रवासी मजदूर को बताया जा रहा है। जिसमें सरगवा ग्राम पंचायत के एक 55 वर्षीय महिला व देव टिकरा ग्राम पंचायत के एक महिला और एक पुरुष है।

इस मामले में प्रशासन की बड़ी चूक नजर आ रही है जो कि सरगवा ग्राम पंचायत की 55 वर्षीय महिला नेपाल अपने मायके जाकर सरगुजा आई थी जिसे सलका के कारण टीम सेंटर में रखा गया था जो पॉजिटिव की पुष्टि से पहले ही क्वॉरेंटाइन सेंटर से छोड़ दिया गया था। जिसे ग्रामीणों के बताए अनुसार वह महिला शुक्रवार को लगने वाले हाट बाजार में व गांव में होने वाले भजन कीर्तन में भी बिना मास्क लगाए शामिल हुई थी।

जैसे ही प्रशासन को इन सब की कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की खबर हुई वैसे तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम इन सभी का प्राइमरी कांटेक्ट को पता कर इन्हें कोविद अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। कोरोना पॉजिटिव की खबर ग्रामीण क्षेत्रों में पता चलने से हड़कंप मचा हुआ है व ग्राम पंचायत सरगवा ग्राम पंचायत सलका को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

Categorized in: