नमस्कार किसान साथियों, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2016 में केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई थी। PMFBY yojna, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिन किसानों की फसल किसी प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हो गई है। उन किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा पॉलिसी के आधार पर फसल खराबे की राशि दी जाती है।

PMFBY Yojna से पिछले साल 8.31 करोड़ किसानों को मिला फ़ायदा :
पिछले साल (PMFBY Yojna) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत देश के 8.31 करोड़ किसानों को केंद्र सरकार द्वारा लाभ गया। आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि हर साल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक देस के कुल लगभग 37 करोड़ किसानों ने अपनी फसल का बीमा कटवा कर खराब होने पर लाभ पाया है।

किसानों की PMFBY Yojna में लगातार बढ़ रही संख्या :
दोस्तों, केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को काफी साल हो गए हैं और हर साल लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साल 2022 और 2023 की करें तो पिछले साल के मुकाबले इस साल 70% किसानों का नामांकन और बढ़ा है। इस साल में (PMFBY) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 3 करोड़ 12 लाख़ किसानों की संख्या और बढ़ गई है।

किसानों के खाते में डाले जाते हैं रुपए :

आपकी जानकारी के लिए बता दें की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा किसान हित में अगर किसान के फसल में किसी भी प्रकार की क्षति होती है। जैसे प्राकृतिक आपदा के कारण फसल खराब हो जाना, भारी बारिश, ओलावृष्टि या जलभराव से अगर किसानों की फसल खराब होती है तो उनको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल के नुकसान की भरपाई की जाती है।

फसल बीमा कंपनियां द्वारा खराब हुई फसल के खराब बे के पैसे सीधे किसानों के अकाउंट में डाले जाते हैं। पिछले साल जिन किसानों ने अपनी फसल का बीमा करवाया (PMFBY Yojna) उनके खातों में फसल बीमा कंपनी द्वारा 8.31 करोड़ किसानों को इस योजना के तहत फायदा पहुंचाया गया था। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का यह कदम केंद्र सरकार के द्वारा उठाया गया किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है।

Categorized in: