छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की मांग
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत हो रहे पदोन्नति को लेकर राज्य, संभाग के बाद अब जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग की है।
सूरजपुर जिले में प्रदेश महामंत्री रंजय सिंह, प्रदेश प्रचार सचिव अजय सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रदेश संगठन सह सचिव मुकेश मुदलियार की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष भूपेश सिंह व प्रतिनिधि मंडल ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, आयुक्त लोक शिक्षण संचनालय, तथा सयुक्त संचालक शिक्षा समभाग सरगुजा के नाम का ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी सुरजपुर विनोद राय को सौपकर व्याख्याता, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला, शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के क्रम से तय समय सीमा में पदोन्नत्ति करने के साथ ही, वर्तमान पदोन्नत्ति में प्राचार्य,व्यायाम शिक्षक, ग्रँथपाल, सहायक शिक्षक विज्ञान, डबल स्नातक को पदोन्नत्ति देने तथा रिक्त पद पर स्थान को सार्वजनिक कर काउंसलिंग करने की मांग रखी। एलबी संवर्ग के सहायक शिक्षकों को प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पद पदोन्नति की प्रक्रिया तय समय सीमा पर पूर्ण करने एवं रिक्त पदों एवं स्थानों को सार्वजनिक करते हुए काउंसलिंग कर पदस्थापना आदेश जारी करने की मांग की ।जिलाध्यक्ष भूपेश सिंह ने बताया है कि अवर सचिव छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग के पत्र के सन्दर्भ में कहा है कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा तथा पदोन्नत्ति नियम2019 में एल बी संवर्ग के लिए पदोन्नत्ति में पांच वर्ष को शिथिल करते हुए तीन वर्ष का टाइम रिलेक्सेशन देते का संशोधित राजपत्र 31 दिसम्बर 2021 को जारी किया गया है,तथा पदोन्नत्ति हेतु पहले व्याख्याता,प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला,उच्च वर्ग शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर क्रमशः पदोन्नति किये जाने से पदों की संख्या बढ़ेगी, जिससे अधिक से अधिक एलबी संवर्ग के शिक्षकों को पद्दोन्ती का लाभ प्राप्त हो सकेगा। इसी प्रकार प्राचार्य पद पर वन टाइम रिलेक्सेशन का लाभ देते हुए व्यख्याता एल बी संवर्ग को प्राचार्य पद पर पद्दोन्ती दिया जावे, साथ ही व्यायाम शिक्षक को सहायक क्रीड़ा अधिकारी व क्रीड़ा परिषर कोच के पद पर पदोन्नत्ति दिया जावे।
सहायक शिक्षकों के संदर्भ में
मांग रखते हुए एलबी संवर्ग के सहायक शिक्षकों को प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पद पदोन्नत्ति की प्रक्रिया तय समय सीमा पर पूर्ण करने एवं रिक्त पदों एवं स्थानों को सार्वजनिक करते हुए काउंसलिंग कर पदस्थापना आदेश जारी करने की मांग रखी गयी है। जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर को ज्ञापन सौंपते समय प्रांतीय संगठन सह सचिव मुकेश मुदलियार, जिलाध्यक्ष भूपेश सिंह, जिला सचिव सुरविन्द गुर्जर, रामचन्द्र सोनी, चन्द्रविजय सिंह, मिथिलेश पाठक, नंद किशोर साहू, राजेन्द्र नायक, पीताम्बर सिंह मराबी, विजेंद्र साहू उपस्थित रहे।

Categorized in: