अम्बिकापुर – भाजपा जिला सरगुजा के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में रायगढ सांसद गोमती साय के मुख्य आतिथ्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल के विशिष्ट आतिथ्य की उपस्थिति में सम्पन्न हुई.. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को बूथ लेबल में संपन्न कराने के उद्देश्य को लेकर आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोमती साय ने कहा कि मोदी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा रहा है.. इस एक वर्ष में तीन तलाक बिल, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण का ऐतिहासिक फैसला तथा सीएए जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसने संसदीय कार्यकाल में इतिहास बनाया तथा जिसका प्रत्यक्ष गवाह बनने का सुअवसर मुझे भी सांसद के रूप में मिला.. उन्होने कहा कि मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों व नरेंद्र मोदी के जनता के नाम पत्र को लेकर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ घर घर जाना है तथा जनता का आशीर्वाद लेना है.. उन्होने कहा कि महामारी कोविड 19 से लड़ाई में मोदी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है.. किसान, मजदूर, आम आदमी के लिए राहत पैकेज तथा आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है जिस पर देश आगे बढ़ रहा है..

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल ने कहा कि मोदी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हमें जनसंपर्क अभियान तथा जनसंवाद वर्चुअल रैली के कार्यक्रम होने हैं जिन्हें सफलता पूर्वक हमें संपन्न कराना है.. उन्होने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को 25-25 घरों में जाना है तथा केन्द्र सरकार की उपब्धियों के फोल्डर के साथ नरेंद्र मोदी का पत्र देना है.. जिन घरों में जाना है उसकी सूची पहले से तैयार कर लें.. आगे उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ने इस कोरोना महामारी में छत्तीसगढ़ सरकार की भरपूर मदद की है परंतु छत्तीसगढ़ सरकार ही इससे मुकाबले में फेल हो गई.. प्रदेश के कोरेन्टाईन सेंटरों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है और ऊपर से दिन प्रतिदिन कोरोना पीडितों की संख्या छत्तीसगढ़ में बढती ही जा रही है..कांग्रेस की भूपेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है..

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि मोदी सरकार का एक साल अपने ऐतिहासिक फैसलों के लिए जाना जायेगा.. मोदी सरकार के दुसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रत्येक मंडल में नरेंद्र मोदी के इस पत्र को लेकर कार्यकर्ता 5000 घरों तक जाएंगे, जिससे यह पत्रक जिले के 12 मंडलों के 60 हजार घरों तक पहुंचेगी। उन्होने कोरोना महामारी के संकट के समय भाजपा कार्यकर्ताओं के समाज सेवियों के रूप में लोगों की मदद करने की प्रशंसा की तथा उनका संगठन की ओर से आभार किया..
बैठक के अंत में सभी ने स्वदेशी अपनाने तथा आत्म निर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने का संकल्प लिया..

Categorized in: