रायपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा विधानी ने 20/5/2020 को दोपहर 3 बजे महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व जिला अध्यक्षों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। विधानी ने की कंफ्रेंसिंग मे महिला बहनो से आव्हान किया की छत्तीसगढ़ में शराब की दुकानों को सरकार बन्द करे। शराब बन्दी को लेकर महिला मोर्चा आगामी समय में सोशल मिडिया के माध्यम से आम महिलाओ में जागरूकता फैलायेगी।

जिस सरकार ने शराब बन्दी के वादे करके सरकार में आई है उस झूठ को आम जन तक लेकर जायेंगे। मुंगेली की घटना शराब के कारण हुई है और ना जाने कितनी घटनाये शराब दुकाने खुलने के बाद होने लगी है। इस कोरोना काल में अपने ही घर पर सुरक्षित नही है, इस विपरीत परिस्थिति में हम महिला मोर्चा शराब बन्दी का आव्हान करेंगी। उन्होंने महिला मोर्चा को नारा दिए, भा.ज.पा महिला मोर्चा का आव्हान है स्वस्थ छतीसगढ़ – शराब मुक्त छत्तीसगढ़ पूजा विधानी ने धन्यवाद दिए कि इतने दिन से कोरोना की लड़ाई में महिलायें सक्रियता भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा दूर-दराज से प्रवासी मजदुर जो आ रहे है उनकी हर स्थिति में अपने-अपने जिले में मदद करे। सुखा राशन, पानी पाउच, बिस्किट आदि उपलब्ध करे। यथा सम्भव उनकी मदद करे, आरोग्य सेतु मे पुरे विस्तार से सेफ रहने के उपाय बताए।

सभी पदाधिकारियो को शक्ति केंद्र तक महिलाओ को जुड़ने के लिए कहा है। वीडियो कॉम्फ्रेन्सिंग के माध्यम से अपने प्रदेश में कोरोना से कैसे लड़े, कैसे हम आर्थिक स्थिति से परेशान लोगो तक राशन पहुँचाए, भोजन करवाए एवं उनकी मदद इस विपरीत परिस्थिति मे हम उनके साथ है ऐसा काम करे, सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करे। हम सभी फेस कव्हर लगाये और लोगो तक फेस कव्हर पहुँचाए क्योंकि लगातार चन्द दिनों में ही कोरोना संक्रमित 3 गुने बढ़ गए। इसलिए हमे और ऐतिहात की जरूरत है हम फेस कव्हर बाटे और स्वतः उपयोग करे है। फेस कव्हर पर जोर दिए।

सब्जी वाले, दूध वाले को, ऑटो वाले, खुदरा बाजार वाले, मजदुरो की आर्थिक स्थिति को सुव्यवस्थित बनाने सरकार का ध्यान सोशल मिडिया के माध्यम से महिला मोर्चा कराये। केंद्र सरकार राज्य सरकार को योजनाओ के माध्यम से जो राशि दे रही है वो आम हित एवं जिनके लिए आई है वे लाभवन्तित हो रहे कि नही निरन्तर इस दिशा में काम करते हुए आम लोगो से जुड़ कर देखना है।

इस संबंध में दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन से प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा अरुणा सिंह ने चर्चा करते हुए कहा कि हमारी महिला मोर्चा टीम लगातार जनहित में सक्रियता से कार्य कर रही है, महिला समूहों घर-घर जा कर लोगों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए डोर टू डोर जागरूक कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा शराब दुकान संचालन कर कोरोना महामारी को आमंत्रित कर रही है इसको लेकर महिला टीम लगातार प्रदर्शन कर रही है। सरकार अपना हित को देख रही है, और विधानसभा चुनाव से पहले जनता को लोभ-लोभावन सपना दिखाई थी और हाथ में गंगाजल लेकर पूर्ण शराबबंदी की बात कही थी, अरुणा सिंह ने और कई अविश्वसनीय कार्य अपने क्षेत्र में कराए हैं जिससे जनता के प्रति काफी उल्लास रहता है।

Categorized in: