रायपुर 07 नवंबर 2020 : स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने मलेरिया मुक्त बस्तर व हमर लैब जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने कोविड काल में सुदूर क्षेत्रों तक पहुँचकर जो कार्य किये हैं वह सराहनीय हैं। मितानिन बहनों एवं कोरोना योद्धाओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने आगे भी इसी गति से कार्य जारी रखने के निर्देश दिए।

Categorized in: