अंबिकापुर। लखनपुर के प्रतिष्ठित नागरिक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजमोहन अग्रवाल की भतीजी एवं महावीर अग्रवाल व सविता अग्रवाल की सुपुत्री लखनपुर नगर के प्रतिष्ठित नागरिक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजमोहन अग्रवाल की भतीजी एवं महावीर अग्रवाल व सविता अग्रवाल की सुपुत्री कुमारी अनुष्का अग्रवाल ने प्रथम प्रयास में ही चार्टर्ड अकाउंटेंट के परीक्षा उत्तीर्ण कर सीए बनने का गौरव हासिल कर नगर को गौरवान्वित किया है। कुमारी अनुष्का अग्रवाल प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही है। उनकी स्कूली शिक्षा मॉर्निंग स्टार लखनपुर व हायर सेकेंडरी 12वीं तक की शिक्षा कार्मेल स्कूल अंबिकापुर से हुई। अनुष्का ने कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया। 12वीं कक्षा के पश्चात चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर सभी चरणों में सफलता प्राप्त की और नगर को गौरवान्वित किया है। अनुष्का ने सीए बनने का श्रेय गुरुजनों माता-पिता व परिवार के सदस्यों को दिया है।

Categorized in: