सूरजपुर। जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों का सोमवार को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन पर जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने जायजा लिया व पूर्ण हुए कार्यों के सुचारू रूप से संचालन के निर्देश दिए। जिला सीईओ ने जिला लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा लाइब्रेरी परिसर में पार्किंग व्यवस्था एवं मार्ग निर्माण के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने व लाइब्रेरी में बैठक व्यवस्था हेतु  टेबल, कुर्सी लगाने के निर्देश दिए। जिला सीईओ ने कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बनाए जा रहे कला केंद्र भवन का भी निरीक्षण किया तथा बनाए जा रहे सभी आवश्यक निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कला केंद्र भवन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा रीति रिवाज से संबंधित सभी चित्रांकन एवं लेखन का भी अवलोकन किया तथा बाहर में आकर्षण लाईट लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, महिला बाल विकास अधिकारी चन्द्रबेस सिंह सिसोदिया, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग के. विश्वनाथ रेड्डी, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय, डीएमसी शशिकांत सिंह सहित संबंधित ठेकेदार एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।

Categorized in: