पौराधार शराब दुकान का मैनेजर सहित चार आरोपी गिरफतार

अवैध शराब के कारोबार पर साइबर सेल मनेन्द्रगढ़ की बड़ी कार्यवाही

साइबर सेल ने दो बाइक सहित अवैध 340 नग गोवा व्हिस्की किया जब्त

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । साइबर सेल मनेंद्रगढ़ ने अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। अवैध शराब के मामले में साइबर सेल ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पौराधार शराब दुकान के मैनेजर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है । साइबर सेल ने दो बाइक समेत अवैध 340 पाव अंग्रेजी गोवा व्हिस्की (61.2 लीटर) जब्त किया है जिसकी कुल कीमत 1.40 लाख रुपए आंकी गई है। मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (आईपीएस ) एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में एमसीबी जिले में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल मनेन्द्रगढ़ ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन कर उसे खपाने की तैयारी में हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने घुटरी टोला बैरियर के पास घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान 02 प्लास्टिक की बोरियों से 340 नग गोवा अंग्रेजी व्हिस्की के पाव, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 61.200 लीटर बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 40,800 रुपए है। शराब परिवहन में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। शराब एवं वाहनों सहित कुल जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत करीब 1.40 लाख रुपए है। पौराधार शराब दुकान से जुड़ा कनेक्शन सामने आया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा शराब को पौराधार स्थित अंग्रेजी शराब दुकान से लाकर अवैध रूप से खपाने की बात कही गई । मामले में पौराधार शराब दुकान के मैनेजर विनोद सिंह, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी पौराधार के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है।

इन आरोपियों पर की गई कार्रवाई

अवैध शराब मामले में पुलिस ने राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रामबाबू उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 मनेन्द्रगढ़, अरुण कुमार केवट उम्र लगभग 34 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 मनेन्द्रगढ़, विधि से संघर्षरत बालक एवं
विनोद सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी पौराधार शराब दुकान मैनेजर को गिरफ्तार कर मामले को जांच कार्यवाही में लिया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। बरामद शराब एवं वाहनों को विधिवत जब्त कर प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अवैध नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में एमसीबी जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। साइबर सेल द्वारा तकनीकी इनपुट एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब का परिवहन, भंडारण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में टीम ए में साइबर सेल मनेन्द्रगढ़ प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, प्रधान आरक्षक पुष्कल सिन्हा, आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक भूपेंद्र यादव, दीप नारायण तिवारी, एवं राकेश तिवारी. तथा टीम बी में थाना झगराखाण्ड प्रभारी निरीक्षक वासुदेव परगनिहा, सहायक उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी खोंगापानी राकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक शम्भू यादव, आरक्षक रवि शर्मा एवं वीरेंद्र गुप्ता, सैनिक कमलेश एवं रोहित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि
जिला पुलिस एमसीबी द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Categorized in: