राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करना हमारी पहली प्राथमिकता- पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा..

दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनूप जायसवाल)- सूरजपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने भाजपा को नए सिरे से मजबूती प्रदान करने हेतु अब गांव- गांव पोलिंग बूथ व शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाने की कवायद शुरू कर दी है। नई टीमों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए आगे की तैयारी की जा रही है।

इसी बीच जिले के भटगांव मंडल अंतर्गत डुमरिया समुदायिक भवन में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर फूल माला पहनाकर बैठक का शुभारंभ किया गया। भाजपा मंडल के बैठक में मुख्यतिथि प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा रहे व मंडल प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश्वर पैकरा सहित जिला मंत्री अशोक सिंह व गीता जायसवाल रहे। मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया व मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाडे द्वारा उपस्थित सदस्यों का परिचय कराया मंडल पदाधिकारियों की बैठक में बिंदुवार चर्चा किया गया। जिसमें डाटा एंट्री फॉर्म की जानकारी स्थाई समितियों शक्ति केंद्र गठन व प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी व केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इस बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि हम सबको पार्टी में ही में कार्य करते हुए दिए गए दायित्व का निर्वहन करना है राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी, साथ ही राज्य सरकार के किए गए झूठे वादों को जनता तक पहुंचा कर राज्य सरकार को उखाड़ फेंकना है, केंद सरकार की कई सारी योजनाओं को जनता तक पहुचाने का संकल्प लिया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाडे, महामंत्री रमेश गुप्ता व दीपक सोनी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष वरुण कुमार मरावी, राजेन्द्र तिवारी सहित तिवारी पैकरा, संतलाल प्रजापति, सुरेश पाटले, अचंभित गुप्ता, रामचंद जायसवाल, मोहित राम, बलजिंदर, बीरेंद्र गुप्ता, अनूप जायसवाल, पारष पैकरा, रामलाल, ज्ञान प्रकाश, रंजीत, विकाश पैकरा, भोला मानिकपुरी, बाबूलाल यादव, अमर नाथ पैकरा, देवीचरण, शैलेन्द्र, रामसाय, जगमोहन,आशीष, धन्ना, राजेश, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in: