अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर बलरामपुर जिला युवा कांग्रेस ने कोरोना जैसे संकटकाल में भी केंद्र सरकार के द्वारा डीजल पेट्रोल के दामो में प्रतिदिन वृद्धि के विरोध में मोटरसाइकिल की शव यात्रा कुसमी बस स्टैंड से शिव चौक तक निकालकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार से डीजल पेट्रोल के दामों को कम कर कोरोना वैश्विक महामारी में आम जनों को राहत पहुंचाने हेतु अपील किया हैं कि पेट्रोल – डीजल के बढ़ते वृद्धि पर केंद्र सरकार ध्यान आकर्षित करें ताकि आम जनमानस को राहत मिल सकें। इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष हुमन्त सिंह, उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन भगत, युकां जिलाध्यक्ष मुजस्सम नजर, विनोद कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, पौलुस कुजूर, युकां प्रदेश सहसचिव पूर्णिमा सेमरिया, बालेश्वर राम, खसरू बुनकर, वार्ड पार्षद क्षत्रपति प्रजापति, ललित निकुंज, शुशील दुबे, राशिद, सद्दाम खान,युकां नेता मिथलेश गुप्ता, सुनील सेन, एनएसयूआई कार्यकर्ता अविनाश सोनवानी, विक्रम गुप्ता,वेदान्त भारती सहित अन्य उपस्तिथ रहे।

Categorized in: