रायपुर- 01 नवम्बर ,2020
पूर्वी तटीय (ईस्ट कोस्ट) रेलवे के संबलपुर मंडल में टिटलागढ़ सेक्शन में दोहरीकरण कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द और गंतव्य के पहले समाप्त की जा रही हैं।
रद्द की जाने वाली गाड़ी
(1). गाड़ी क्रमांक 02887 विशाखापट्टनम- निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल 03.11.2020 से 08.11.2020 तक रद्द रहेंगी।
(2) गाड़ी क्रमांक 02888 निजामुद्दीन – विशाखापट्टनम एक्सप्रेस स्पेशल 02.11.2020 से 07.11.2020 तक रद्द रहेंगी।
गंतव्य से पहले समाप्त की जाने वाली गाड़ियां
(1) गाड़ी क्रमांक 08425 पूरी -दुर्ग एक्सप्रेस स्पेशल टिटलागढ़ स्टेशन में समाप्त कर दी जायेगी।यह गाड़ी टिटलागढ़ -दुर्ग स्टेशनो के मध्य दिनांक 02.11.2020 से 08.11.2020 तक रद्द रहेगी।
(2) गाड़ी क्रमांक 08426 दुर्ग-पूरी -एक्सप्रेस स्पेशल टिटलागढ़ स्टेशन से पूरी के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी टिटलागढ़ -दुर्ग स्टेशनो के मध्य दिनांक 03.11.2020 से 09.11.2020 तक रद्द रहेगी।
यात्रियों के यात्रा में किसी तरह का विलब न हो और ट्रेनें अपने गंतव्य स्थलों पर सही समय पर पहुँच सके और रेल यातयात को सुगम बनाया जा सके।
इसके लिए रेल प्रशासन अपग्रेडेशन कार्य करता हैं। यात्रियों को होने वाले इस परेशानियों के लिए रेल प्रशासन खेद व्यक्त करता है और इस कार्य में आप सभी रेल प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करें।

Categorized in: