रायपुर, 15 सितम्बर 2020 । पुलिस महानिदेशक श्री डी. एम. अवस्थी ने आज पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, रायपुर में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री आर.एन.दास, श्री बी.एस. ध्रुव और श्री टी. एक्का को उप पुलिस महानिरीक्षक बनने पर स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
          श्री अवस्थी ने विश्वास जताया कि तीनों अधिकारी अपने दायित्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री आरके विज, श्री अशोक जुनेजा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री एससी द्विवेदी उपस्थित रहे।

Categorized in: