राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने जिले के पत्रकारों के साथ चाय पर चर्चा की। चाय पर चर्चा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पत्रकारों से क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ली। जहां सभी पत्रकारों ने अपने क्षेत्र की जानकारी पुलिस अधीक्षक से साझा की। चाय पर चर्चा के बाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस कैलेंडर का विमोचन पत्रकारों के साथ किया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस कैलेंडर की जानकारी देते हुए पत्रकारों से बताया कि इसमें जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ समस्त थाना/चौकी के मोबाइल नंबर भी दर्शाए गए हैं । ताकि किसी को जरूरत पड़ने पर उन्हें संबंधित थाना पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की नंबर आसानी से मिल सके। इतना ही नहीं इस कैलेंडर में पुलिस विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलियों के आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति की जानकारी भी दी गई है ।

Categorized in: