राजेन्द्र ठाकुर( राजू )बलरामपुर –बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने थाना सनावल का वार्षिक निरीक्षण, दस्तावेजो को अद्यतन नहीं पाए जाने पर थाना प्रभारी को लगाई गई कड़ी फटकार, कहा कर्तव्य निर्वहन में शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा थाना सनावल का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना भवन एवं कैंपस की साफ-सफाई, माल खाना, दस्तावेजों की रखरखाव, जब्ती माल एवं तख्तियां का विस्तृत निरीक्षण किया गया। साफ सफाई एवं रखरखाव का निरीक्षण किया थाना में रजिस्टर एवम दस्तावेजों को अद्यतन नहीं रखने, दस्तावेजो में दैनिक कार्यवाहियों की इंट्री नही होना पाए जाने पर थाना प्रभारी सनावल को कड़ी फटकार लगाई गई।
थाना सनावल में पदस्थ विवेचकों की ली गई क्लास, कर्तव्यों का निर्वहन ठीक ढंग से करना नहीं पाए जाने पर लगाई गई कड़ी फटकार

थाना सनावल में पदस्थ विवेचकगण की बारी-बारी से क्लाश लेकर उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में सवाल पूछे गए एवं उनके द्वारा की जा रही विवेचना के प्रकरणों की डायरी का अवलोकन कर जिन विवेचकों द्वारा अपना कर्तव्य निर्वहन ठीक ढंग से करना नहीं पाया गया उन्हें स्पष्टीकरण जारी कर सात दिवस में जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। विवेचकगण को कड़ी फटकार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा की समय-सीमा निर्धारित में काम सीख ले और ठीक ढंग से कम करना शुरू कर दें काम करना नहीं आता है तो सीखें पुलिस विभाग में अगर नौकरी करनी है तो काम करना ही पड़ेगा। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सनावल में पदस्थ समस्त कर्मचारियों को कर्तव्य निर्वहन के दौरान निर्धारित वेशभूषा में रहने एवं अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक ढंग से करने तथा आमजन की समस्याओं का विधि अनुसार शीघ्र एवं त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा लगातार 6 घंटे तक थाना सनावल का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
थाना में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सावधानी बरतने एवं अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के निर्देश दिए गए।

Categorized in: