बलरामपुर सिटी कोतवाली प्रभारी ने बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम के निर्देशन पर सिटी कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र उके के द्वारा मुख्यालय के समस्त वाहन डीलरों की बैठक आयोजित की गई बैठक में बड़ी संख्या में वाहन डीलर पहुंचे। जहां वाहन डीलरों से थाना प्रभारी के द्वारा रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए वाहन डीलरों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि उनके द्वारा वाहन बेचे तो जा रहे हैं लेकिन समय पर उनको वाहन का पैसा नहीं मिल पा रहा है। जिसकी वजह से कई ऐसे वाहन डीलर है जिनके एजेंसी बंद होने की कगार पर पहुंच गई है। डीलरों ने अवगत कराया कि कुछ ऐसे खरीदार है जो कुछ पैसे देकर बिना फाइनेंस के वाहन को ले जाते हैं और बाद में पैसा देने में आनाकानी करते हैं। जिसकी वजह से हम सभी डीलरों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। सभी वाहन डीलरों की बात सुनने के पश्चात थाना प्रभारी सुरेंद्र उके सभी डीलरों से ऐसे खरीदारों की सूची मांगी है जिनके द्वारा वाहन खरीद कर पैसे पेमेंट नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी वाहन डीलरों को आश्वस्त कराया कि आपके द्वारा प्राप्त सूची के आधार पर उन्हें तो एक मौका दिया जाएगा उसके पश्चात भी अगर वह पैसा देने में आनाकानी करते हैं तो पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कार्यवाही भी की जाएगी। इतना सुनते ही सभी वाहन डीलरों ने पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम एवं थाना प्रभारी का धन्यवाद ज्ञापित किया कहा आपने हमारे अंदर एक उम्मीद की किरण जगा दी है अगर हम लोगों का पैसा वापस आ जाएगा तो हम सब अपने कार्य को और अच्छे से कर सकेंगे।

Categorized in: