अंबिकापुर। ढाबा में खाना खाने के दौरान एक शातिर चोर में पिकअप मालिक को बातों में उलझा कर दोस्त बनाया, खाना खाने के बाद जब पिकअप मालिक गहरी नींद में सो गया तो चोर पिकप की चाबी निकाल कर गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई है, जिस पर पुलिस अपराध दर्ज कर चोर की पतासाजी में पुलिस लगी है।
जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर निवासी जरीन अंसारी अंबिकापुर के सरगवां में रहकर सब्जी का व्यापार करता है। शुक्रवार की रात वह अपने पिकअप क्रमांक यूपी 64 एटी 6954 से अंबिकापुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान शंकर घाट में एक ढाबा में खाना खाने के लिए रुका। ढाबा में एक अज्ञात व्यक्ति उसे मिला, जो खुद को वाहन चालक बता रहा था। उक्त व्यक्ति पिकप मालिक से परिचय होने के बाद साथ में खाना खाया और खुद को वाहन चालक बता पिकप मालिक के साथ सो गया। सुबह 7:00 बजे जब पिकअप चालक सह मालिक जरीन की नींद खुली तो पिकअप नहीं थी। काफी पूछताछ के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Categorized in: