अंबिकापुर। महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण के मामले में एक तरफ जहां जिला प्रशासन की रिपोर्ट सामने आई, प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि महामाया पहाड़ पर 254 लोग अवैध अतिक्रमण कर रहे हैं। जबकि भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट बैंक के लिए महामाया पहाड़ पर लोगों को बसा रही है। वह इस मामले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व अंबिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सख़्त अंदाज में कहा कि जिस पहाड़ को मुद्दा बनाकर अवैध कब्जा किए जाने को लेकर मामले को तूल दिया जा रहा है वह राजस्व की भूमि है। आगे सिंहदेव ने सख़्त अंदाज में कहा कि शहर से लगे क्षेत्र में पहाड़ को काटकर पेट्रोल पंप बनाया जा रहा है उस पर न तो बुद्धिजीवी और न ही राजनीतिक दल के लोग सवाल उठा रहे हैं। सिंहदेव का निशाना सरगुजा के एक बड़े भाजपा नेता पर था, दरअसल भाजपा नेता ल द्वारा नेशनल हाईवे से लगे पहाड़ को काटकर पेट्रोल पंप की स्थापना की जा रही है। मंत्री सिंहदेव द्वारा दिए गए इस बयान से स्पष्ट होता है कि उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा नेताओं को चुनौती दी है। मंत्री टीएस सिंहदेव का भाजपा से सीधा सवाला है कि भाजपा नेता महामाया पहाड़ पर हुए अवैध कब्जे को लेकर मुद्दा उठा सकते हैं तो अंबिकापुर शहर से सटे लुचकी घाट पर पहाड़ काटकर भाजपा नेता द्वार स्थापित किए जा रहे हैं पेट्रोल पंप पर भी सवाल उठा कर देखें।

Categorized in: