दतिमा मोड़/सूरजपुर (अनूप जायसवाल)- भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश का पदाधिकारी व कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें सूरजपुर जिले के अंतर्गत आने वाले भटगांव निवासी व नगर पंचायत भटगांव की पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान पार्षद परमेश्वरी राजवाड़े को भाजपा का प्रदेश मंत्री चुना गया है।

राजवाड़े भाजपा की एक तेजतर्रार, हँसमुख, विनम्र व्यक्तिव व प्रभावशाली कार्यकर्ता है वे नगर पंचायत भटगांव में अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने बहुत ही बेहतर काम किया साथ ही उनका चेहरा एक जाना-माना है इस जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने यह कहा कि पार्टी ने मुझे जो पद दिया है उस पर रहते हुए मैं पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ में पार्टी के लिए काम करूंगी और जनहित के खातिर हमेशा आम जन कि सेवा हेतु समर्पित भाव व लोग कि भलाई का काम करने का पूरा प्रयास करूंगी। उनकी नियुक्ति को लेकर सूरजपुर जिले के कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल व्याप्त है।

Categorized in: