शाहपुर (भोजपुर) – भोजपुर के शाहपुर में सोमवार की देर रात करीब 11:30 बजे बक्सर जिले के चक्की जाने के क्रम में जन अधिकार पार्टी (JAP) सुप्रीमो पप्पू यादव के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में 10 से 12 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को शाहपुर पुलिस द्वारा रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बेहतर ईलाज के लिए सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि एक दूसरे से टकराने के बाद एक वाहन फोरलेन सड़क किनारे खाई में गिर गई, जिसे निकाल लिया गया है। स्कार्ट टीम के सुरक्षाकर्मियों को भी चोटें आई हैं। हालांकि, इस हादसे में पप्पू यादव ठीक हैं। वह बाल-बाल बच गए।

शाहपुर थाना में पदस्थापित दारोगा संजीव कुमार व शैलेश कुमार के अनुसार, सोमवार की देर रात पटना-बक्सर फोरलेन पर थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर गांव के समीप घटना घटी। हादसे में बक्सर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह और इंजीनियर दिनेश सिंह समेत अन्य को चोटें आई हैं।

Categorized in: