प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार-कवि, देशबंधु समाचार समूह के मुखिया ललित सुरजन जी की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में श्री साय ने कहा कि सुरजन जी पत्रकारिता की पाठशाला थे। उनके आकस्मिक निधन से न केवल पत्रकारिता जगत अपितु समूचा प्रदेश शोकाकुल है। आ. ललित जी ने अपने लेखन से छत्तीसगढ़ को राष्ट्र्व्यापी पहचान दी। उनके निधन से उत्पन्न हुए शून्य को भरना निकट भविष्य में कठिन होगा।

प्रदेश भाजपाध्यक्ष श्री साय ने भाजपा परिवार की ओर से स्व. सुरजन को विनम्र श्रद्धा सुमन अर्पित की है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस अपार कष्ट को सहने की शक्ति मिले, ऐसी कामना की है।

Categorized in: