राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर –बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि जिले के रघुनाथ नगर वाड्रफनगर थाना अंतर्गत प्रेमिका पत्नी और बेटी के बेरहमी से हत्या करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जहां आरोपी को अब न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

बलरामपुर जिले के रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 21 जुलाई 2021 को आरोपी के द्वारा अपनी प्रेमिका को वाड्रफनगर में घर के किराए रूम में तथा पत्नी गायत्री वर्मा एवं लड़की की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर शव को घर में बंद कर फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते हैं रघुनाथ नगर पुलिस ने धारा 302,201 भादवि एवम चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर में 302,201 कायम कर विवेचना में लिया गया। वही घटनास्थल पर पुलिस को एक नोट्स भी प्राप्त हुए थे उस नोट्स के माध्यम से पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली थी। वह इस बात की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं बलरामपुर पुलिस अधीक्षक को दी गई जहां पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी में टीम को रवाना कर दिया ।जहां पुलिस अधीक्षक राम कृष्ण साहू आरोपी छत्रपति वर्मा को गिरफ्तार करने के लिए टीम को दूसरे राज्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश महाराष्ट्र दिल्ली उत्तराखंड रवाना कर दिया। लगभग 106 दिनों की मेहनत के बाद पुलिस को सफलता हासिल हुई। पुलिस को आरोपी छत्रपति वर्मा मंडला मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। जहां आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। जहां पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि आरोपी काफी शातिर आना अंदाज से घटना को अंजाम दिया था और 106 दिनों से लगातार फरार चल रहा था आरोपी किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक आइटम का इस्तेमाल नहीं कर रहा था जिससे इसकी गिरफ्तारी होने में काफी वक्त लग गई उन्होंने कहा कि आरोपी घटना के बाद घर से तीन लाख से ऊपर रुपए नगद लेकर अन्य राज्यों की यात्रा पर लगातार था वहीं पुलिस को जब सूचना मिली कि आरोपी मध्य प्रदेश के मंडला महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर मौके पर और घेराबंदी करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की।

पुलिस टीम को दी जाएगी पांच हजार की इनाम

आरोपी के गिरफ्तार करने की टीम पर पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार इनाम देने की भी घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि उनकी टीम ने काफी मेहनत की है और उनके मेहनत का नतीजा यह है कि हत्या के आरोपी को 106 दिनों के बाद मंडला से गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार करने गए टीम को इनाम में पांच हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

इस पूरी कार्यवाही में रघुनाथ नगर थाना के थाना प्रभारी कृष्णा पाटले उप निरीक्षक विनोद पासवान साइबर सेल बलरामपुर से राजकिशोर पैकरा प्रदीप साना, मंगल सिंह अमित निकुंज आरक्षक संजय जयसवाल अंकित जयसवाल शिव पटेल एवं आकाश तिवारी का सराहनीय योगदान रहा

Categorized in: