शिकायत करने पर देता था जान से मारने की धमकी

रायपुर – रायगढ़ जिले की रहने वाली एक महिला के साथ अत्यचार का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने राजधानी के महिला थाना में अपने ससुराल वालो के प्रताड़ना से तंग आकर अपने पति जीतेन्द्र नंदे (पुलिस उप अधीक्षक), जेठ राजेंद्र नंदे व सास शकुंतला नंदे के ख़िलाफ़ 498 A ,34 की धारा पर मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला को प्रताड़ित करता था पति व परिवार 

बता दे कि पीड़ित महिला को उसका पति जीतेन्द्र नंदे व उसके परिवार वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इससे तंग आकर महिला ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग दिल्ली में की थी। दरअसल, बोरोडीपा चौक पुसौर स्थित नंदे फोटोकॉपी के संचालक राजेन्द्र नंदे और उसके परिवार वालों के खिलाफ राजधानी के महिला थाना में क्रूरता और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत के बाद PHQ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे प्रकरण को रायपुर एसपी को भेजा। पुलिस ने पाया कि बहु के साथ दुर्व्यवहार में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त नवीन नंदे का पूरा परिवार शामिल है।

शिकायत करने पर देता था जान से मारने की धमकी 

पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति और ससुराल वाले रोज किसी ना किसी बहाने से उसे प्रताड़ित करता था। इससे परेशान होकर महिला अपने दोनों  मासूम बच्चियों  संग अपने पति का घर छोड़ माँ – पिता के घर आ गई। इसके बाद भी उसके ससुराल वाले फ़ोन कर धमकी देता रहा। इन सब चीजों से परेशान होकर जब महिला ने शिकायत करने की कोशिश की तो पति जीतेन्द्र नंदे ने उसे केस वापस लेने और जान से मारने की धमकी दी है। जिससे महिला डरी हुई है और वो बच्चियों और ख़ुद की सुरक्षा के लिए भी पुलिस से गुहार लगाई है।     

Categorized in: