बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी बरियों में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पत्नी के चरित्र पर संदेह कर पति ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम ककना खालपारा निवासी सीताराम पैकरा उम्र 35 वर्ष ने अपनी पत्नी सुनिता पैकरा की हत्या कर दी। घटना 27 अगस्त दोपहर की है। सीताराम ने चौकी बरियों में स्वयं उपस्थित होकर पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी पर चरित्र शंका के चलते सफेद प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर उसकी जान ले ली और शव को ग्राम ककना के बृजेश पैकरा के तालाब में फेंक दिया।
सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। शव के गले में सफेद रंग की प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी। पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही उपरांत डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि मृतिका की मौत गला घोंटने से हुई हं
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 205/2025 धारा 103(1), 238 भा.न्या.सं. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। आरोपी सीताराम पैकरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Categorized in: