बलरामपुर रामानुजगंज वाड्रफनगर के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में एक पती ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी जहाँ एक महिला को उसके पति, सास और ससुर ने एक हफ्ते तक बंधक बनाकर बेरहमी से प्रताड़ित किया। पुलिस ने मामले में प्राथमिक की दर्ज कर ली है।
आरोप है कि महिला को गर्म सलाखों से जलाया गया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसका चेहरा गर्म पानी में डुबोकर मारने की कोशिश की गई। पिड़िता की मानें तो आरोपी पति का दुसरी महिला के साथ अवैध संबंध है और वह उससे शादी करना चाहता था इसी लिए उसे मारने की कोशिश की गई , पिड़ित महिला किसी तरह जान बचाकर थाने पहुँची और पूरी आपबीती सुनाई।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। और सास और ससुर फरार बताये जा रहे हैं आरोपी आकाश तिवारी वाड्रफनगर में चाणक्य अकैडमी नामक का कोचिंग संस्थान संचालित करता है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Categorized in: