मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां एक पति के लिए दो-दो पत्नियां पुलिस चौकी के बाहर आपस में भिड़ गई और खूब हंगामा काटा. इस दौरान दोनों ने जमकर मारपीट की. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों को अलग कराकर किसी तरह झगड़े को शांत कराया.

दरअसल, पूरा मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट पिलोखड़ी पुलिस चौकी का है. यहां साजिद नाम के युवक ने दो शादियां कर रखी हैं. पुलिस ने देर शाम किसी मामले में साजिद को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पहली पत्नी फराह और दूसरी पत्नी निशा साजिद को छुड़ाने के लिए चौकी पर पहुंच गई.

इसी दौरान दोनों पत्नियों का आमना-सामना हो गया. जिसके बाद बवाल शुरु हो गया. फिर दोनों पत्नियां आपस में मारपीट करने पर उतारू हो गईं. काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलने के बाद पुलिस ने किसी तरह से दोनों को अलग कराया. वहीं हंगामा होते देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी निशा का मोबाइल पति ने पहली पत्नी फराह को दे दिया था, फराह ने जैसे ही निशा का मोबाइल दिखाया तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी. पुलिस ने बताया कि चरस बेचने के मामले में साजिद को गिरफ्तार किया था. दोनों पत्नियां साजिद को छुड़ाने के लिए चौकी पर आई थीं और दोनों में मारपीट हो गई.

Categorized in: