टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में अपनी ईयर-एंड ऑफर का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी इस महीने 2023 मॉडल का स्टॉक खाली करना चाहती है। इस वजह से कंपनी अपने 7 मॉडल पर तगड़ा डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। कंपनी जिन मॉडल पर डिस्काउंट दे रही है उसमें टाटा टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज, नेक्सन, हैरियर, सफारी और कंपनी की पॉपुलर स्मॉल SUV पंच भी शामिल है। इन कारों का इस महीने खरीदने पर 1.40 लाख रुपए तक का फायदा मिलेगा। तो चलिए जल्दी से इन सभी ऑफर्स के बारे में जान लेते हैं।

बात करें टाटा के ईयर-एंड ऑफर की तो कंपनी टाटा टियागो पर 80,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। टिगोर पर कंपनी 80,000 रुपए तक डिस्काउंट देगी। अल्ट्रोज पर ये ऑफर 45,000 रुपए तक का है। वहीं, कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार नेक्सन SUV पर 70,000 रुपए तक डिस्काउंट मिलेगा। टाटा हैरियर प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर कंपनी 1.35 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। जबकि टाटा सफारी के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर कंपनी सबसे ज्यादा 1.40 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी अपनी हॉट SUV पंच पर 3,000 रुपए डिस्काउंट दे रही है।

टाटा पंच EV की चल रही टेस्टिंग

टाटा पंच माइक्रो SUV सेगमेंट में नंबर-1 कार बन चुकी है। इसका इलेक्ट्रिक मॉडल वैसे तो इसी साल लॉन्च होना था, लेकिन अब इसे 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें गैसोलीन से चलने वाले पंच के समान 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ और दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील देखने को मिल सकते हैं। इसके डिजाइन में सेंट्रोल कंसोल देखने को मिल सकता है, जिसमें ट्रेडिशनल गियर लीवर को रोटरी ड्राइव सेलेक्टर के साथ बदल दिया जाएगा। टेस्टिंग के दौरान सामने आए फोटोज से पता चलता है कि इसमें 360-डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है।

टाटा अपने पोर्टफोलियो के दूसरे इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरह पंच EV में जिपट्रॉन पावरट्रेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। जिसमें एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर और लिक्विड-कूल्ड बैटरी शामिल है। ये आगे के पहियों तक पावर पहुंचाएगी। हालांकि, बैटरी कैपेसिटी और इलेक्ट्रिक मोटर स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अभी डिटेल सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट्स की माने तो पंच EV में टियागो EV वाला पावरट्रेन मिल सकता है। जो 74bhp इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 19.2kWh और 61bhp इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 24kWh बैटरी पैक ऑप्शन देता है। यह लगभग 300KM की रेंज ऑफर करता है। भारतीय बाजार में पंच का सीधा मुकाबला MG कॉमेट EV और सिट्रोन eC3 जैसे मॉडल से होगा। इसके अलावा, हुंडई भी एक्सटर के इलेक्ट्रिक मॉडल की टेस्टिंग कर रही है। इनके बीच भी घमासान देखने को मिलेगा।

Categorized in: