अम्बिकापुर। भाजपा जिला सरगुजा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन सहायक एवं पूर्व संगठन मंत्री रामप्रसाद के आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के अध्यक्षता में प्रशिक्षण का उद्घाटन सत्र प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह ने विषय “अपनी कार्य पद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका” पर व्याख्यान देते हुए कहा कि प्रशिक्षण एक दिन का विषय नहीं है बल्कि लगातार अपने व्यवहार में उतारने वाला विषय है, खुद में ढालने का विषय है, प्रशिक्षण का अर्थ है कि हमसे कोई दूसरा प्रेरणा ले। आगे उन्होंने भाजपा संगठन की एक विशेष पहचान बताते हुए कहा कि एक निश्चित कार्य पद्धति से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में “भारत वैश्विक परिदृश्य” विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि हमारे कर्मठ , जुझारू और देश के लिए समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से कोरोना महामारी के दौरान 135 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण संभव हो सका, विश्व स्तर पर यह बहुत बड़ी उपलब्धि रही कि सर्वप्रथम हमारे देश ने इस महामारी का टीका खोज निकाला।उद्घाटन सत्र में अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण के आयोजन से भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अनुभवी विषय वक्ताओं के द्वारा प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त होगा जिससे कार्यकर्ता सांगठनिक रूप से सशक्त एवं सक्षम बनेंगे।इस अवसर पर प्रस्तावना उद्बोधन रखते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि भाजपा संगठन में प्रशिक्षण का अपना विशेष महत्व है, प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रभारी अवधेश जैन ने आज के भारत की मुख्य विचारधारा हमारी विचारधारा विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा अर्थात सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, आर्थिक लोकतंत्र, अंत्योदय शिक्षा का भारतीयकरण तथा पंचनिष्ठाए हैं, आज यह विचारधारा मुख्य विचारधारा बन गई है।इस अवसर पर चतुर्थ सत्र में “प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य भाजपा की भूमिका” विषय पर मार्गदर्शन करते हुए प्रदेश प्रशिक्षण विभाग सदस्य अनिल केसरवानी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की वर्तमान भूमिका विपक्ष की है अतः प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का विरोध और जन आकांक्षाओं को पूरा करने के संकल्प के साथ जनता के बीच सक्रिय भागीदारी निभाना हमारा लक्ष्य है।इस अवसर पर बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व भाजपा के वैशिष्ट्य की समझ विषय पर अपनी बात रखते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारनिष्ठ पार्टी है, भू सांस्कृतिक राष्ट्र की अवधारणा हमारे विचार का मूलभूत तत्व है, हम कार्यकर्ता आधारित जन संगठन हैं कार्यकर्ताओं का निर्माण एवं कार्य पद्धति का विकास हमारी विशेषता है।इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग विषय अपनी बात रखते हुए कहा कि जनसंचार मूल रूप से समाज में संवाद का सशक्त माध्यम है प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल मीडिया के रूप में निरंतर इसका प्रभाव का विस्तार हो रहा है हमें भी मीडिया के साथ अद्यतन होना पड़ेगा।आज प्रथम दिवस संपन्न हुए प्रशिक्षण सत्र में वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी संवाद प्रमुख संतोष दास तथा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने अध्यक्षता की।

Categorized in: